About Us
Help today because tomorrow you may be the one who
needs more helping!
Help today because tomorrow you may be the one who
needs more helping!
काली कुलम एक ऐसी आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है जो आदि शक्ति माँ काली की असीम ऊर्जा,करुणा और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है!हमारी संस्था का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना ही नहीं है!अपितु मानवता के भीतर छिपी हुई शक्ति को जागृत करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है!
More About Usहमारी संस्था एक ऐसे समाज की कल्पना करती हैं,जहाँ हर व्यक्ति मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो!काली कुलम का परिवार वह स्थान है,जहाँ जाति,पंथ या भेदभाव का कोई स्थान नहीं है!यहाँ केवल प्रेम,भक्ति और निस्वार्थ सेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है!
आध्यात्मिक चेतना: साधकों को प्राचीन तंत्र-मंत्र और ध्यान की उच्च शिक्षा देकर उन्हें आत्म-सम्मान के मार्ग पर अग्रसर करना है!
दीन-दुखियों की सहायता,शिक्षा का प्रसार और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से माँ काली के दिखाये मार्ग पर चलते हुए उनको साकार करना है!
हमारी सनातन परंपराओं,वैदिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाना!
हमारी संस्था का माँ काली की शक्ति के प्रतीक स्वरूप,महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मविश्वासी बनाने के लिए विशेष प्रयास करना है!